सोमवार, 30 नवंबर 2009

मौसम बड़ा बेईमान है

दैनिक हिन्दुस्तान में 1.12.2009 को प्रकाशित
नक्कारखाना






आज मौसम बड़ा बेईमान है।’ सचमुच जब भी यह गीत सुनता हूं। तो लगता है, कोई संत महापुरूष ब्रहम कथन का वाचन कर रहा है। मौसम पर आजकल भारतीय राजनीति की छाया पड़ गई है। पता ही नहीं चल पाता कि कब कौनसी करवट ले बैठे। जिस तरह हम किसी राजनीतिज्ञ के बारे में भविष्यवाणाी नहीं कर सकते, उसी तरह मौसम के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
मुझे मौसम विज्ञानियों पर तरस आता है। मौसम विज्ञानी और मौसम, दो असमान विचारधाराऐं हैं। मैं बचपन से देखता आ रहा हू। वो भविष्यवाणी कुछ करते हैं, पर मौसम है जो कुछ और हो जाता है।
पहले मैं पहले मौसम विभाग की बात को बहुत गंभीरता से लेता था। जब भी वो कहता, ‘जोरदार बारिश की संभावना है, बरसाती, छाते से लैस होकर निकलता था। पत्नी कहती,‘ ये क्या, आसमान तो साफ है, क्या कवच-कुंडल लेकर जा रहे हो।’
मैं मन ही मन हंसता। यह अज्ञानी मौसम की बात को क्या जाने। ये बिचारे सेटेलाईट से दिन-रात देख रहे है और यह मूढ़ आसमान देखकर एक पल में निर्णय ले रही है, बरसाती-छाता मत ले जाओ।
मैं हरदम साहसी योदधा की तरह निकल जाता। बस में, दफतर में लोगों की फबतियंा सुनता। पर हिम्मत नहीं हारता, अरे भई इतने पढ़े-लिखे लोग कह रहे है। करोड़ों-अरबों रूपए खर्च हो रहे है। सेटेलाईट भी बिचारा आसमान पर लटका हुआ है, दिन-रात मौसम पर निगरानी रख रहा है। कभी तो बरसेगा। पर कमबख्त सुबह से शाम तक एक बूंद भी नहीं टपकती।
बाद में मौसम विज्ञानी भी दयनीय भाव लिए बयान दे देता था। इसमें हमारी क्या गलती है। हमने तो बिल्कुल सही आकलन किया था, पूरा माप-तौल सही था। पर एक टाईम पर बादल ही नहीं आए,तो क्या कर सकते है।
अब बिचारा वो भी क्या करे, मौसम भी नैतिकता की पटरी से उतर गया है। कहीं भी कुछ भी उल्टा-पुल्टा कर देता है। एक और अंागन में गोरी खड़ी हुई वर्षा की फुहारों से भीगने का मन बना रही है, दूसरी ओर वो कहीं गल्र्स-कालेज में जाकर बरस जाता है।
मैं देख रहा हूं, वैज्ञानिक ग्लोबल-वार्मिंग की चेतावनी दे रहे है। वे गर्मी को लेकर परेशान हैं, भयभीत हैं। इतना खतरनाक वर्णन करते है। कि मेरी बेटी डर जाती है। ‘पापा क्या यह दुनिया भटट्ी में बदलने जा रही है।
लेकिन वो मौसम भी क्या, जो इन लोगों की बात मान ले। वो पैदाइशी बेईमान है। वो ऐसी करवट ले रहा है। कि लोग हक्के-बक्के है। चारों तरह ठंड ही ठंड है। आदमी बिचारा गर्मी शब्द ही भूल गया है। गरम कपड़े पहने रहा है, गरम चीजें खा रहा है और ठंड के मारे कंाप रहा है। ठंड जो है, हडिड्यों तक को जमा देने वाली है। रोज मैं उठता हूं, मौसम वैज्ञानिकों को स्मरण करता हूं, बेटी से कहता हूं,‘ बेटी चिंता मत कर। ठंड अब जाने ही वाली है, वैज्ञानिक कर रहे थे, बर्फ बस पिघलने वाली है। हमारे अस्तित्व को खतरा है।
पर बेटी अब मुझ पर विश्वास नहीं करती। वो हंसती है ‘पापा मैं तो जमती जा रही हूं। और आप भी बस। .... पर मैं भी क्या करूं। मेरी इसमें कोई गलती नहीं है। आजकल मौसम भी बड़ा बेईमान हो गया है। मैं कुछ नहीं कर सकता। सो रजाई ओढ़कर सो रहा हूं। ठंड वाकई बहुत हो गई है।
0000000000000

शुक्रवार, 27 नवंबर 2009

व्यंग्य: फिल्म 2012 का मसाला हिंदी संस्करण

दैनिक भास्कर: रागदरबारी में प्रकाशित 26.11.09




सचमुच जब भी मैं विदेशों की ओर देखता हूं। तो मुझे बहुत ग्लानि होती है। दुनिया में सबसे अच्छे काम हम कर सकते हैं और नाम उनका होता है। दुनिया भर में चर्चा है कि दो हजार बारह में दुनिया नष्ट हो जाएगी। उन्होंने इस पर फिल्म भी बना ली। आज सभी जगह इसकी चर्चा हो रही है। वो मंाग कर रहे हैं कि ओबामा को भी यह फिल्म देखनी चाहिए। मुझे बहुत दुख होता हैै। यह फिल्म उन्होंने कैसे बना ली, हम कैसे पीछे रह गए। आज यह फिल्म हम बनाते तो निश्चित रूप से उनसे बेहतर ही बनाते। सो हम भी आजकल ’असली’ नई दो हजार बारह बना रहे हैं।
अब अंग्रेजी फिल्म में क्या है। एक भी तो गाना नहीं है। हमारे यहंा तो जब तक सात-आठ धांसू गाने नहीं होते। तब तक भला मजा आता हैै क्या। सो हम फिल्म में जगह-जगह गाने डालेंगे। हमारा देश सदैव प्रेम और भाईचारे का संदेश देता हुआ पाया जाता है। सो वो यहंा भी कैसे अछूता रह सकता है। फिल्म में दुनिया की चिंता बाद में की जाएगी। सबसे पहले हीरो-हीरोईन के बीच प्यार, इकरार दिखलाया जाएगा। जब थोड़ी प्यार-मोहब्बत सैटल हो जाएगी। तब ‘भारतीय दर्शकों’ की जरूरत के मुताबिक दृश्य डाले जाऐंगे। स्नान का भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व है। उसे ध्यान में रखते हुए हीरोईन को समुद्र में नहलाया जाएगा। वहंा एक बढ़िया सा गाना होगा। गाने के अंत में बड़ी-बड़ी लहरों का तूफान आएगा। पर यहंा हीरो उसे बखूबी बचाकर ले आएगा। वैसे यहंा पर कोई भारतीय साधु समाज का अवैतनिक कर्मचारी भी इस जिम्मेदारी को निभा सकता है।
अब हमारी सोच तो सकारात्मक है। अंग्रेजी फिल्म में तो सूर्य की गर्मी से यह तंाडव हुआ। यह हमारे देसी फार्मूले में यह सब नहीं चल सकता। हमारे यहंा तो सब हीरो के हाथ में ही होता है। हम स्टोरी को थोड़ा घुमाऐंगे। हीरो को अंतरिक्ष-अभियान के लिए भेजा जा सकता है। यहंा एक गाने की सिचुएशन बन सकती है। हीरोईन यान के साथ-साथ रनवे पर भागती हुई नजर आएगी। यहंा वो भागने के साथ-साथ एक गाना भी गा सकती है। अंतरिक्ष में कुछ एक्शन सीन भी दिखाए जाएंगे। हीरो के सिर पर उल्कापिंड टकराने से उसकी याददाश्त भी जाती हुई बताई सकती है। फिर यहंा एक नई हीरोईन डाल दी जाएगी। उसे किसी और ग्रह की निवासी के रूप में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। एक-दो गाने यहंा भी हो सकते है। भारतीय फिल्म का मूल तत्व ‘प्रेम’, जो कथानक की मजबूरी के कारण दूर जाता दिखाई दे रहा था, वो इससे पास आ सकता है। हंा, अंत में भारतीय नायिका की जीत बताई सकती है।
भारतीय फिल्म बनाए और विलेन न हो। ऐसा नहीं हो सकता। एक विलेन का भी इंतजाम रखा जाएगा। जो मिसाईल के द्वारा ध्रुवों की बर्फ पिघलाने की योजना बना रहा हो। यहंा उसे हीरोईन को प्रेम करने का ’अतिरिक्त’ कार्य भी सौंपा जा सकता है। फिल्म के आखिरी दस-पन्द्रह मिनट में मिसाईल को चलाने के लिए सस्पेंस दृश्यों को डाला जाएगा। बार-बार यही दिखाया जाएगा कि मिसाईल चलेगी या नहीं। हालंाकि फिल्म देख रहे दर्शकों में बच्चों तक को इस बात की गारंटी होगी। कि भारतीय फिल्मों में डाइरेक्टर में इतनी ताकत नहीं है। कि वो ऐसा काम कर दे, जो हीरो की गरिमा के खिलाफ हो। अंततः विलेन को पीटकर हीरो झंाकी जमाएगा। यहंा विलेन की पिटाई भी होगी। हमारे यहां विलेन को पड़ने वाले लात-घूंसो की संख्या के आधार पर ही भुगतान किया जाता है।
हमारा देश समृद्ध धर्म व दर्शन का देश है। भले ही अंग्रेजी फिल्म में इतना विनाश बताया गया है। पर हम तो सदैव सकारात्मक रहे हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते। भले ही पर्यावरण विदों के अनुसार भारी तूफान या बर्फबारी संभव हो, जिसका उपाय पर्यावरण-संतुलन में होगा। पर हमारे यहंा एक रामबाण उपाय
है, एक धार्मिक गाना, जिसके खत्म होते ही सब ठीक हो जाएगा। इसे नायिका या नायक की मंा से गवाया जा सकता है।
हालंाकि फिल्म के अंत को लेकर पर्यावरणविद चाहेंगे
कि फिल्म के अंत में एक अच्छा सा संदेश दिया जाए। अरे भई चाहते तो हम फिल्म वाले भी हैं। हरियाली की हमें भी बहुत जरूरत है। बाग-बगीचे नहीं रहेंगे तो हमारे हीरो-हीरोईन कहां नाचें-गाऐंगे। हर फिल्म में दो-चार गाने तो वहीं ही होते है।
अब संदेश को मारो गोली। दो घंटे से जो हीरो हीरोईन से बिछुड़कर पर्यावरण के लिए ऐसी की तैसी करा रहा था। उसे अब हीरोईन से मिलाना भी पड़ेगा। नहीं तो फिर यहंा दर्शक जूते फेंकने लग जाऐंगे।यहंा एक गाना भी होगा। सो अब हम तैयार हैं। दो हजार बारह में क्या होगा। यह तो भगवान ही जाने। पर इस बहाने एक फिल्म का ठीकरा आपके माथे फोड़ ही सकते हैं। तो फिर अब देखने के लिए तैयार हो जाइए। बस ‘असली’ दो हजार बारह उर्फ विनाश पर भारी प्रेम कहानी अब शुरू होने ही वाली है।
00000000000

रविवार, 15 नवंबर 2009

व्यंग्य सादगी: एक निबंध

जनसत्ता - अक्टूबर 09 में प्रकाशित




आजकल सादगी पर विशेष चर्चा हो रही है। बहुत बातें हो रही है। देश को आजाद हुए इतने वर्ष हो गए। आज तक किसी ने सादगी पर इतना जोर नहीं दिया। सो जहंा चारों ओर सादगी फैली तो स्कूल भला कैसे वंचित रहते। सो वहंा भी सादगी की हवा बह निकली। और नाना प्रकार की वाद-विवाद प्रतियोगिताऐं जो विषयों के लिए तरस रही थी, सादगी को पाकर धन्य हो उठी।
इसी सादगी पर देसी प्रतिभाओं ने कई निबंध लिखे। प्रस्तुत है उनमें से एक पुरस्कृत निबंध।
‘सादगी एक गुण है। पर हम इस पर बात करने से पूर्व इसकी परिभाषा का उल्लेख करेंगे। हालंाकि इस गुण का अविष्कार हाल ही में हुआ है। इसलिए इसकी कोई सर्वमान्य परिभाषा बताना मुश्किल है। फिर भी हम यह जरूर कह सकते हैं। कि सादगी गुण का प्रादुर्भाव हाल ही में हवाई जहाज के इकोनोमी क्लाॅस में सफर करने से व हवाई जहाज की जगह शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने से हुआ।
इसकी तुलना हम आर्किमडीज के ‘यूरेका-यूरेका’ से कर सकते हैं। उसे बाथटब में नहाते-नहाते अचानक ही सूझा। और एक नया अविष्कार हुआ। ऐसे ही सादगी का अविष्कार हवाईजहाज के इकोनोमी क्लाॅस के सफर से हुआ। एक ही यात्रा में समूचा देश इस बात से अवगत हुआ कि सादगी क्या होती है।
सादगी का इतिहास अधिक पुराना नहीं है। छठी कक्षा

की सरल हिन्दी पुस्तकमाला के चालीसवें पन्ने पर लिखा है कि महात्मा गंाधी सादगी से जीवन व्यतीत करते थे। इससे सिद्ध होता है कि सादगी पूर्णतः गंाधी परिवार से जुड़ी हुई है। बहुत समय से यह विलुप्त हो गई थी। अब इसे सोनिया बहिनजी और राहुल भैया द्वारा प्रकाश में लाया जा रहा है।
सादगी वह गुण है। जिसमें लोगों से यह अपेक्षा की जाती है। कि वो अपने खर्चे कम करें। खासतौर पर हवाई यात्रा करते समय बिजनेस क्लाॅस की जगह इकोनोमी क्लाॅस में सफर करे। हो सके तो हवाई जहाज की जगह शताब्दी या राजधानी में सफर कर ले। विदेश यात्राऐं स्थगित की जाऐं। बंगलों की सजावट पर कम से कम खर्च करे। अपने बेकार के दौरों पर रोक लगाए।
इन सब तथ्यों से यही साबित होता है। कि सादगी कितना कठिन गुण है। यह वाकई तपस्या है। एक व्यक्ति हाई क्लाॅस छोड़कर कैटल क्लाॅस में जानवरों के बीच में सफर करे। कितनी बदबू आती है आम आदमी के शरीर में। जहंा पंाच साल तक कोई संासद, मंत्री अपने उपर आमजन की छाया तक नहीं पड़ने देता। वहंा यह वाकई कितना मुश्किल कार्य है।
जब आदमी चुनाव जीतता है। तो कितने संघर्ष के बाद यहंा तक पहुंच पाता है। अब वो चैन चाहता है। उसने यह सब क्यों किया। उसके चारों ओर भीड़ रहती है। वो जहंा जाता है गाड़ियों का काफिला, ढेरों सुरक्षाकर्मी, हेलीकोप्टर, हवाईजहाज आदि घेरे रहते हैं। सादगी इन सब चीजों का निषेध करती है। अब एक नेता के जीवन में यह सब कितना कठिन है। यह सब तो उसकी आत्मा में बसे रहते हैं। यह अलग हुए नहीं कि फिर जीवन में कुछ शेष नहीं रहता। इससे सिद्ध होता है कि सादगी सर्वाधिक कठिन गुण है।
अब एक सवाल और उठ खड़ा होता है। यह सवाल मेरे शिक्षा काल के हर निबंध में उठता है। ‘सादगी विज्ञान है या कला।’ अब ध्यान से देखने पर पता पड़़ता हैं कि यह विज्ञान तो बिल्कुल नहीं है। क्योंकि सातवीं कक्षा की विज्ञान की पासबुक व कुंजी दोनों में ही इसका जिक्र नहीं मिलता। हंा, यह कला अवश्य है। क्योंकि कला नहीं हो तो आदमी सादगी का पालन करते-करते ही मर जाए। कला से तात्पर्य यह है कि यह सादगी का जो अध्याय आजकल चर्चा में आ रहा है। वो यही है कि नेता भले ही कैसे ही जीवन-यापन करे। पर आम जनता को सादगी की प्रतिमूर्ति दिखे। एकाध बार दिखाने को कैटल क्लाॅस में सफर कर ले। काफिले की जगह एक गाड़ी से ही पहुंच जाए। कभी-कभार साईकिल-रिक्शे पर चढ़ जाए। दिल पर पत्थर रखकर आम लोगों के साथ खाना खाने बैठ जाए। कभी-कभार वातानुकूलित कक्षों का त्याग कर धूप-धूल में चले जाऐं। हालंाकि ऐसा करने से त्वचा को नुक्सान पहुंचने का भारी खतरा है। पर फिर भी सादगी तो निभानी है। विदेश यात्राओं में भी कमी करनी चाहिए। हालंाकि यह बड़ा मुश्किल काम है। फिर मन भला कैसे लगेगा। यहंा की जलवायु भला क्या खाकर इसका मुकाबला कर सकती है। पर देश की भलाई के लिए एकाध बार देशी जलवायु का भी सहारा ले लेना चाहिए।
अंत में यही कि हमें इस निबंध से यही शिक्षा मिलती है कि सादगी ही सर्वोत्तम नीति है। प्रत्येक नेता को इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए। जो इस नीति का पालन करेगा। वो ही सोनिया दीदी व राहुल भैया के साथ परम सत्ता सुख का आनंद ले पाएगा। इसलिए सादगी का पालन करने में ही समझदारी है।
000000000

व्यंग्य प्यारी दालों के नाम

प्यारी दालों, तुम ऐसी बेवफा निकल जाओगी। यह मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। तुमसे प्यारा तो मुझे जीवन में और कुछ लगा ही नहीं। क्योंकि मेरा और तुम्हारा तो जनम-जनम का साथ है। जबसे होश संभाला, तुम्हें ही तो इर्द-गिर्द पाया। गरीब की जिन्दगी में भला और हो भी क्या सकता है। कभी बापू को कहते देखता, ‘हंा, बस दाल-रोटी चल रही है।’ या लोगों को गाते सुनता, ‘दाल-रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ।’ इतने बरसों से सब ठीक चल रहा था। हम दोनों का साथ-साथ बिल्कुल ऐसा था। जैसे सूरज और किरन, समुद्र और लहरें। जहंा मैं पाया जाता था, वहां तुम भी बनी रहती थी। सब्जियों ने हमेशा मुझसे एक दूरी बनाए रखी।मैं दूर खड़ा-खड़ा ईष्या-भाव से उन्हें निहारता रहता था। इठलाती-बलखाती भिंडिया, गोल-मटोल आलू, फूल सी खिली हुई गोभी और मनिहारी मटर, अक्सर मुझे आर्कषित करती थी। टमाटर के गुलाबी गालों को देख उन्हें छूने का मन करता। पर दाम देखकर हिम्मत न जुटा पाता। ऐसा नहीं था कि मनमोहक सब्जियंा हमेशा ही इस गरीब की पहुंच के बाहर रही। कभी-कभी मौसम में बहुत ही सस्ती भी हो जाती थी। पर चूंकि आदत न बिगड़ जाए, इसलिए मन होते हुए भी नहीं लाता था। सोचता था, मेरा और तुम्हारा तो जनम-जनम का साथ है। एक पल भर के स्वाद-सुख के बदले भला मैं जन्म-जन्मंातर के संबंधों को दांव पर क्यूं लगा दूं। पर तुमने बदलते हुए ऐसा नहीं सोचा। तुम थोड़ी मंहगी हुई। मैंने सोचा कि प्यार में कभी-कभार ऐसा हो ही जाता है। रूठना-मनाना तो संबंधों में जीवन-भर चलता ही रहता है। पर मैंने तुम्हारी ‘थोड़ी नाराजगी’ की चिन्ता नहीं की। मैंने दाल बनाते समय पानी अधिक मिला लिया। तुम और मंहगी हुई तो और पानी डाल दिया। पर धीरे-धीरे तो तुम मेरी पहंुच से इतनी बाहर हो गई। और सब्जियों के साथ तो क्या तुम उनसे भी आगे जाकर खड़ी हो गई। मैं बस दूर खड़ा-खड़ा देखता रहता हूं। सचमुच जब नमक-मिर्ची के घोल से रोटी खाता हूं। तो तुम्हारी बहुत याद आती है। और फिर तुमक्या गई, जीवन में से सब चला गया। अब सभी ने साथ छोड़ दिया है। गेहूं अंाख दिखाने लगा है, तेल पहले से ही रूठ गया था। सस्ती सब्जियंा तो अब मौसम में भी नहीं रही। हरी मिर्ची, धनिया और लहुसन, जो गरीब की चटनी का सहारा होते थे, वे अब दूर हो गए हैं। शक्कर भी इतनी मंहगी हो गई कि नाम लेते ही मंुह में कड़वाहट घुल जाती है। मजदूरी का काम मिलना और मुश्किल हो गया है। तुम्हारे लिए मैंने क्या-क्या नहीं किया। सरकार के पास भी गया। उसने भी दिलासा दी। कि हम जल्दी ही वापस लाऐंगे। मैंने सोचा मेरी दुनिया फिर से आबाद हो जाएगी। पर अब तो सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए। साफ मना कर दिया। तो क्या हम हरदम के लिए जुदा हो जाएंगे। क्या गरीब और दाल के अमर प्रेम के संबंध हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। फिर कहावतों का क्या होगा। तुमने तो इतिहास ही बदल दिया। और अब भला मैं क्या कहूं। भले ही मैं गरीबी की रेखा के नीचे बसर करने वाला गरीब हूं। पर हिन्दी फिल्में तो देखता ही हूं। सो चंादी की दीवार न तोड़ने वाली बेवफा। तू अमीरों की थाली में ही खुश रह। और अब इतने के बाद मैं कह भी क्या सकता हूं। सूखी रोटी खाओ और प्रभु के गुण गाओ। -----मोबाईल-- 094142 26981 शरद उपाध्याय, 175 आदित्य आवास गोपाल विहार, कोटा-1 324001